बलिया: ARTO ने अनफिट वाहनों पर की कार्रवाई, 30 स्कूली गाड़ियों का काटा चालान, आठ सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। स्कूली वाहनों के मानक के अनुसार नहीं होने की बात अफसरों तक पहुंच चुकी है। मंगलवार को परिवहन विभाग की ओर से स्कूली गाड़ियों की चेकिंग की गयी। करीब 30 स्कूली वाहनों का चालान तथा आठ गाड़ियों को सीज कर दिया गया। शहर से लेकर गांव-देहात तक प्राइवेट स्कूलों की भरमार है। बड़े स्कूलों …

बलिया। स्कूली वाहनों के मानक के अनुसार नहीं होने की बात अफसरों तक पहुंच चुकी है। मंगलवार को परिवहन विभाग की ओर से स्कूली गाड़ियों की चेकिंग की गयी। करीब 30 स्कूली वाहनों का चालान तथा आठ गाड़ियों को सीज कर दिया गया।

शहर से लेकर गांव-देहात तक प्राइवेट स्कूलों की भरमार है। बड़े स्कूलों में तो बसों से बच्चों को पहुंचाया जाता है, जबकि कई ऐसे भी स्कूल है जिनमें खटारा बसों, ऑटो, टेम्पों, मारुती वैन व टाटा मैजिक आदि गाड़ियों से बच्चों को घर से स्कूल व स्कूल से घर ले जाया जाता है। मानकविहीन वाहनों में बच्चों को बैठाकर उनकी जान के साथ खिलवाड़ किया जाता है।

स्कूली वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की अब तक कई मामले हो चुके हैं। मंगलवार को एआरटीओ अरुण कुमार राय ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। शहर के अलावा उन्होंने सुखपुरा क्षेत्र में स्कूली गाड़ियों की चेकिंग किया।

पढ़ें- हरदोई: डबल डेकर बस और डीसीएम को एआरटीओ ने पकड़ा

संबंधित समाचार