इटावा: शुरू हुआ लाउडस्पीकर निरीक्षण अभियान, दिए गए यह निर्देश
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में जिला और पुलिस प्रशासन ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों का ध्वनि स्तर मानकों के अनुरूप निर्धारित करने की कवायद शुरू कर दी है। नगर मजिस्टेट राजेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि शासन के निर्देश पर धर्मस्थलो पर लगे लाउडस्पीकरो के साउंड लेबिल को कम करने की प्रकिया अपनाई …
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में जिला और पुलिस प्रशासन ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों का ध्वनि स्तर मानकों के अनुरूप निर्धारित करने की कवायद शुरू कर दी है। नगर मजिस्टेट राजेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि शासन के निर्देश पर धर्मस्थलो पर लगे लाउडस्पीकरो के साउंड लेबिल को कम करने की प्रकिया अपनाई जा रही है। देर शाम एसडीएम राजेश कुमार,सीओ अमित कुमार के साथ यह अभियान शुरू किया गया।
शहर में एक अनुमान के मुताबिक करीब 100 के आसपास मस्जिद और मंदिर के ऊपर लाउडस्पीकर लगे हैं,जिनकी संख्या पुलिस ने अपने स्तर से पता कर ली है । इन सभी से साउंड लेबल को निर्धारित मानक पर किया जा रहा है।
लाउडस्पीकर निरीक्षण अभियान शुरू किया गया
मस्जिदों में स्पीकर बजाने को लेकर उपजे विवाद के बाद कई जगह मंदिरों में हनुमान चालीसा बजाने का सिलसिला शुरू हुआ था जिसके बाद लाउडस्पीकर विवाद बढ़ता जा रहा था। जिसको संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री योगी ने पूरे प्रदेश लाउडस्पीकर को लेकर चेकिंग अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम शासन के निर्देश पर इटावा के नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार की अगुवाई में लाउडस्पीकर निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है।
फिरोजाबाद से बुलाई गई ध्वनि प्रदूषण अधिकारियों की टीम ने मंदिर और मस्जिदों में जाकर ध्वनि मानक यंत्र से आवाज़ का लेबल चेक किया और निर्धारित मानक में साउंड बजाने के निर्देश दिए। कोतवाली इलाके में पहराहा मस्जिद से शुरू किये अभियान में शहर के कई जगहों पर बिना अनुमति लगे स्पीकर उतारे गए।
मंदिरों और मस्जिदो में अनुमति से ज्यादा लगे स्पीकर उतारे गए और निर्धारित आवाज़ में बजाने के निर्देश दिए गए। पचराहा मस्जिद पर लगे चार स्पीकरो में से दो को हटा दिया गया है और दो का साउंड लेबिल कम कर दिया गया है।
इसके अलावा यही पास से गामादेवी मंदिर के पास नीम के पेड पर बिना अनुमित लगाये गये दो स्पीकरो को भी उतारवा दिया गया। आज देर शाम शुरू किये गये इस अभियान मे अभी भी प्रशासनिक अमला मंदिर मस्जिदो के आसपास से लाउडस्पीकरो को उतारने का सिलसिला चल रहा है।
पढ़ें-योगी सरकार ने अवैध लाउडस्पीकरों पर जारी किया नया निर्देश, कही यह बात
