बाराबंकी: अपर पुलिस अधीक्षक ने किया कोतवाली का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। अपर पुलिस अधीक्षक पूणेन्द्र सिंह ने स्थानीय कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माल खाना और दस्तावेजों के रख-रखाव और लोगों की समस्याएं सुनी। लम्बित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने के लिए और धार्मिक स्थलों पर बिना परमीशन के लगे लाउडस्पीकरों को उतरवाने एवं बिना अनुमति के कोई भी लाउडस्पीकर न बजाया …

बाराबंकी। अपर पुलिस अधीक्षक पूणेन्द्र सिंह ने स्थानीय कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माल खाना और दस्तावेजों के रख-रखाव और लोगों की समस्याएं सुनी। लम्बित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने के लिए और धार्मिक स्थलों पर बिना परमीशन के लगे लाउडस्पीकरों को उतरवाने एवं बिना अनुमति के कोई भी लाउडस्पीकर न बजाया जाये इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

बुधवार को करीब 12:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूणेन्द्र सिंह फतेहपुर कोतवाली पहुंचे और यहां पर माल खाने मे रखे शस्त्रों का जायजा लिया, और अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया। लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध मे सम्बन्धित विवेचकों ने उन्होने पेच कसे और कहा कि लम्बित विवेचनाओं को जल्द पूरा किये जाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इसके बाद उन्होने बैरके भी देंखी। सिपाहियों के रहन-सहन एवं उनकी खान-पान की व्यवस्था देखने के लिए भी भोजनालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने आने वाले शिकायतों का अवलोकन करते हुए कार्यवाही के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होने पौधरोपण भी किया।

इस मौके पर सीओ योगेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, एसएसआई सतीश सिंह, उपनिरीक्षक रामनिरंजन, घनश्याम वर्मा, धर्मेन्द्र शुक्ला आदि मौजूद थे।

पढ़ें- रुद्रपुर: निरिक्षण को पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने जब पूछा …कब से झाड़ू नहीं लगी है?

संबंधित समाचार