प्रयागराज: मासूम को एकांत में ले जाकर वहशी युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले से एक शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक शादी समारोह में शामिल होने आई पांच साल की मासूम के साथ एक वहसी ने दुष्कर्म किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने सुबह परिजनों से अपने दर्द की शिकायत की, जिसके बाद परिजन बच्ची को …
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले से एक शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक शादी समारोह में शामिल होने आई पांच साल की मासूम के साथ एक वहसी ने दुष्कर्म किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने सुबह परिजनों से अपने दर्द की शिकायत की, जिसके बाद परिजन बच्ची को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जाहिर की। मामला प्रयागराज के हंडिया कोतवाली इलाके के एक गांव है।
चाचा के साथ सो रही बच्ची को उठा ले गया दरिंदा
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची हंडिया इलाके के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। बीती रात को अपने चाचा के साथ सो रही थी। इस बीच मौका पाकर गांव के ही बिरादरी के एक लड़के ने पांच वर्षीय बच्ची को दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह होश आने पर बच्ची किसी तरह अपने परिजनों के पास पहुंची और दर्द की शिकायत की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा बच्ची का इलाज
इसके बाद परिजन बच्ची को एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जाहीर करते हुए उसे सरकारी अस्पताल ले जाने का सुझाव दिया, जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया पहुंचे। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं दूसरी ओर बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। दूसरी ओर पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गईं है।
यह भी पढ़ें:-काशीपुर: शादी का झांसा देकर चार साल तक करता रहा दुष्कर्म, कोर्ट की शरण में गई पीड़िता
