बाराबंकी: प्राथमिकता के आधार पर होगा ग्राम सभाओं के कार्यों का निस्तारण
बाराबंकी। प्रधानों के प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही मांग किया कि प्रधानों के हित में प्राप्त प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर निदान कराया जाए। बुधवार को विकासखंड सिरौलीगौसपुर के नवनिर्वाचित प्रधान संघ अध्यक्ष विकेश कुमार वर्मा की अगुवाई में प्रधान संघ कार्यकारिणी के सदस्यों …
बाराबंकी। प्रधानों के प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही मांग किया कि प्रधानों के हित में प्राप्त प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर निदान कराया जाए।
बुधवार को विकासखंड सिरौलीगौसपुर के नवनिर्वाचित प्रधान संघ अध्यक्ष विकेश कुमार वर्मा की अगुवाई में प्रधान संघ कार्यकारिणी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने नवागत एसडीएम प्रिया सिंह से भेंट कर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। प्रधानों ने उप जिलाधिकारी से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए मांग किया कि गांव के विकास से संबंधित आने वाले प्रस्तावों पर पर विचार कर तत्काल निराकरण कराएं।
जिससे गांव में होने वाले विकास कार्य प्रभावित ना हो सके। एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का परिचय प्राप्त करते हुए आश्वस्त किया कि गांव सभा से संबंधित कोई भी कार्य रोका नहीं जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में चौखंडी प्रधान प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह टीपू नीलू वर्मा जय प्रकाश वर्मा जसवंत यादव विनोद कुमार यादव राम सिंह वर्मा चन्द्र भान रावत अजित कुमार वर्मा केदारनाथ पवन वर्मा राम सिंह दुर्जनपुर सहित दर्जनों प्रधान मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान को 2025-26 तक बढ़ाने को दी मंजूरी
