हरदोई: फार्मासिस्ट की हत्या कर शव खेत में फेंका, चचेरी मामी से चल रहा था प्रेम प्रसंग!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। फार्मासिस्ट की हत्या करने के बाद उसका शव गन्ने के खेत में फेंके जाने की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी। उसकी अपनी चचेरी मामी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी से मिलने के लिए वह अपने घर से गया था। उसके बाद से वापस नहीं लौटा। टड़ियावां थाने के उनौती …

हरदोई। फार्मासिस्ट की हत्या करने के बाद उसका शव गन्ने के खेत में फेंके जाने की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी। उसकी अपनी चचेरी मामी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी से मिलने के लिए वह अपने घर से गया था। उसके बाद से वापस नहीं लौटा। टड़ियावां थाने के उनौती गांव में हुई इस वारदात की खबर सुनते ही एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह के अलावा फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बताते है कि टड़ियावां थाने के उनौती गांव निवासी रामचन्द्र पाल का 25 वर्षीय पुत्र सुमित उर्फ गोलू फार्मासिस्ट का डिप्लोमा कर चुका था। वह एक नर्सिंग होम में नौकरी करता था। बताया गया है कि मंगलवार की देर शाम वह अपनी चचेरी मामी के घर जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला।

बुधवार की दोपहर गांव के पश्चिम मुन्नू पाल के गन्ने के खेत में उसका शव देखे जाने से सनसनी फैल गई। इसका पता होते ही वहां आस-पास गांव वाले दौड़ पड़े। एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह, सीओ हरियावां परशुराम सिंह और टड़ियावां एसएचओ राजदेव मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही फारेंसिक टीम ने वहां पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि सुमित उर्फ गोलू इकलौता था। चचेरी मामी के साथ उसकी नजदीकी काफी बढ़ गई। दोनों एक-दूसरे को इतना चाहने लगे कि गांव वालों ने उन दोनों को लैला-मजनू का नाम दे दिया। पुलिस का कहना है फिलहाल उसे अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

ननिहाल ने कराया ऐसा हाल

फार्मासिस्ट सुमित उर्फ गोलू की हत्या में कोई और नहीं बल्कि उसके ननिहाल वालों का ही हाथ है। उसके घर वालों का कहना है कि सुमित की हत्या में उसके चचेरे मामा और ननिहाल वाले ही पूरी तरह से शामिल हैं।

पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

सुमित उर्फ गोलू का शव देखा गया तो उसके पूरे शरीर पर चोटों के निशान दिखाई दे रहे थे। सिर में गहरी चोंट थी। उसके शरीर का कोई भी हिस्सा चोंट से खाली नहीं था। फिलहाल जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-कौशांबी: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका

संबंधित समाचार