बहराइच: सीबीएससी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, बनाए गए दो परीक्षा केंद्र
बहराइच। जिले में बुधवार से सीबीएससी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई। आठ विद्यालयों के 1250 से अधिक छात्र छात्रा के लिए दो परीक्षा केंद्रों बनाए गए है। जिनपर इन छात्र ने परीक्षा दी। जिले में सीबीएससी बोर्ड से संचालित आठ विद्यालय हैं। इन सभी विद्यालय के छात्र और छात्राओं की परीक्षा बुधवार सुबह से …
बहराइच। जिले में बुधवार से सीबीएससी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई। आठ विद्यालयों के 1250 से अधिक छात्र छात्रा के लिए दो परीक्षा केंद्रों बनाए गए है। जिनपर इन छात्र ने परीक्षा दी। जिले में सीबीएससी बोर्ड से संचालित आठ विद्यालय हैं। इन सभी विद्यालय के छात्र और छात्राओं की परीक्षा बुधवार सुबह से शुरू हुई।
डीआईओएस डॉक्टर चंद्रपाल ने बताया कि शहर के दो विद्यालय को बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। सभी छात्र और छात्राएं गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस स्कूल और संत पथिक विद्यालय में परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि संत पथिक विद्यालय में 790 और डिवाइन ग्रेस स्कूल में 487 छात्र परीक्षा दें रहे हैं। उन्होंने बताया कि सघन जांच के बाद सभी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है।
परीक्षा केंद्र दशवीं बारहवीं कुल परीक्षार्थी
संत पथिक काॅलेज 400 390 790
डिवाइन ग्रेस काॅलेज 250 237 487
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: शुरू हुईं परिषदीय बोर्ड की परीक्षाएं, शिक्षा अधिकारियों ने किया निरीक्षण
