हल्द्वानी: सुजल की तलाश में दिल्ली, यूपी पहुंची पुलिस
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस को प्रेमपुर लोश्ज्ञानी से लापता हुए किशोर सुजल के मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। किशोर की तलाश में पुलिस टीमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश पहुंच रही हैं। असम रायफल्स के जवान संजय कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र सुजल कुमार बीती 24 …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस को प्रेमपुर लोश्ज्ञानी से लापता हुए किशोर सुजल के मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। किशोर की तलाश में पुलिस टीमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश पहुंच रही हैं।
असम रायफल्स के जवान संजय कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र सुजल कुमार बीती 24 अप्रैल की सुबह मां के साथ टहलने के लिए घर से निकला था। वह मां से थोड़ा आगे निकल गया और फिर घर नहीं लौटा।
वहीं, सुजल की बरामदगी को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने छड़ायल चौराहे पर जाम भी लगाया था। इधर, पुलिस ने सुजल की बरामदगी के लिए घर से लेकर रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालीं। इसके बाद पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। सीसीटीवी में सुजल हल्द्वानी बस अड्डे से दिल्ली जाने वाली बस पर सवार होता दिखाई दिया।
यही नहीं, उसने एक एटीएम से रुपये भी निकाले हैं। इसके बाद सुजल की तलाश में पुलिस की टीमें दिल्ली व यूपी के लिए रवाना हो गई हैं। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि लापता सुजल के मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। सुजल की तलाश में टीमें दिल्ली, उप्र रवाना कर दी गई हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
