मुरादाबाद : गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त खफा, प्लाट से साफ कराया कूड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर आयुक्त संजय चौहान ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्लाट में कूड़ा देखकर नाराजगी जताई। अपने सामने सफाई कराई और दोबारा कूड़ा मिलने पर प्लाट स्वामी को नोटिस जारी कर जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने सुबह पीलीकोठी से पीएसी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर आयुक्त संजय चौहान ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्लाट में कूड़ा देखकर नाराजगी जताई। अपने सामने सफाई कराई और दोबारा कूड़ा मिलने पर प्लाट स्वामी को नोटिस जारी कर जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया।

नगर आयुक्त ने सुबह पीलीकोठी से पीएसी मधुबनी, साईं मंदिर रोड, रामगंगा विहार, पीएनबी चौराहे का निरीक्षण किया। मधुबनी के सामने साईं मंदिर रोड पर प्लाट में कूड़ा देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उसे साफ कराया और प्लाट के स्वामी को नोटिस जारी करने और जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया।

साईं मंदिर रोड पर नाले पर ठीक से स्लैब लगवाने, दयानंद पार्क के बाहर अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रवर्तन दल प्रभारी को निर्देश दिया। इसी सड़क पर नव निर्मित पार्क को देखने के बाद उसमें झूला, घास, ग्रीनरी और ओपन जिम के उपकरण लगाने, पीएनबी चौराहे के पास ग्रिल की मरम्मत को कहा। खुले में कूड़ा डालने वालों का चालान कर जुर्माना वसूलने का निर्देश नगर आयुक्त ने दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, मुख्य अभियंता, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव बेलवाल, पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी सहित अवर अभियंता जल, निर्माण और क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक आदि रहे।

ये भी पढ़ें:-बिजनौर: पत्‍नी के प्रेमी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार