रुद्रपुर: सोशल मीडिया पर असलहों के साथ फोटो डालकर डरा रहा पति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के साथ फोटो डालकर पत्नी को पति डरा रहा है। साथ ही कोतवाली में तीन तलाक का केस वापस लेने की मांग कर रहा है। इसको लेकर महिला अपने नाना के साथ कोतवाली पहुंची और कार्यवाही की मांग की। शहर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी …

रुद्रपुर, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के साथ फोटो डालकर पत्नी को पति डरा रहा है। साथ ही कोतवाली में तीन तलाक का केस वापस लेने की मांग कर रहा है। इसको लेकर महिला अपने नाना के साथ कोतवाली पहुंची और कार्यवाही की मांग की।
शहर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी किच्छा के सिरौलाकला निवासी एक युवक के साथ हुई थी।

जिससे कुछ माह पूर्व घरेलू विवाद के बाद रुद्रपुर में अपने नाना के यहां रह रही थी। आरोप है कि 9 मार्च 2022 को उसका पति, सास, ससुर, ननद व अन्य लोग उसके नाना के घर आये और गाली गलौच करने लगे और ससुरालियों के उकसाने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। जिसको लेकर महिला ने कानूनी कार्यवाही के लिए तहरीर पुलिस को दी थी।

जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जिसके बाद महिला का पति उसके मामा के सोशल मीडिया एकाउंट पर अवैध असलहों के साथ अपनी फोटो डालकर डरा रहा है और केस वापस लेने की मांग कर रहा है। पीड़िता ने अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार