कालाढूंगी: अवैध संबध के चलते पत्नी की हत्या का 12 घंटे में हुआ पर्दाफाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। कालाढूंगी थाने अंतर्गत बैलपडाव क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 12 घंटे में सुलझाने के साथ आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। बैलपडाव रेंज के जंगल में लूनीया गाजां खत्ते गैबुआ में युवती की घर के बाहर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा …

कालाढूंगी, अमृत विचार। कालाढूंगी थाने अंतर्गत बैलपडाव क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 12 घंटे में सुलझाने के साथ आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। बैलपडाव रेंज के जंगल में लूनीया गाजां खत्ते गैबुआ में युवती की घर के बाहर हत्या कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बुधवार को सुबह तडके तीन बजे के पास बैलपडाव चौकी में फोन आया कि रामनगर वन प्रभाग के बैलपडाव रेंज के अतंर्गत जगंल में लूनीयागाजां खत्ता में आमना उम्र 18 वर्ष तीन माह पुत्री गुलाम नवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। लडकी का शव घर के पिछे पराली के ढेर में मिला। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात को आमना मोबाईल में गेम खेल रही थी।

सभी परिजन सो गये रात 1 बजे आमना की मां सपूरा बाथरूम के लिए उठी तो आमना को बिस्तर में न होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। घर से तीस मीटर की दूरी पर रखी पराली के ढेर में आमना का शव मिला। जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर बुधवार सुबह को मौके पर सीओ बलजीत भाकुनी व थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आमना के पति रियासत व परिजनों से पूछताछ की।

एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि आमना के पति से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया व बताया कि डेढ़ साल पहले मेरा निकाह आमना से हुआ था पर गौना नही हुआ था। इसलिए हम अलग रहते थे। कुछ माह पहले धान की पराली एकत्रीत करने यहां आया और अपने मामा हनीफ व यामीन के यहां रहने लगा। तो पता चला की आमना का अपने ताऊ के लड़के अयूब के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है।

एक दिन मैंने दोनों को बिस्तर पर रंगे हाथ पकड लिया। उस दिन से आमना के खिलाफ नफरत पैदा हो गयी। मंगलवार की रात को व्हाटसएप पर चैट करते हुए घर से बाहर बुला लिया। अयूब के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग पर पूछने पर हम दोंनो मे झडप हो गयी। जिस पर पास पडे चुन्नी से पीछे से उसका गला घोंट मार दिया व उसका शव उसके घर के पीछे पराली की ढेर पर रख कर सो गया। थोडी देर में आमना के घर से फोन आया की आमना को कुछ हो गया है।

मामा व मामी साथ मैं भी पराली के पास गया व इस बात की भनक किसी को भी नही लगने दी। किसी को शक न हो इसलिए रियासत ने आमना व अपने मोबाईल की चैट भी डिलीट कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चुन्नी व मोबाईल कब्जे में ले लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने हत्या की खुलाया करने वाली टीम को पांच हजार रूपये की धनराशी से पुरूस्कृत किया हैं। टीम में थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी,एसआई बीरेन्द्र सिंह बिष्ट,एसआई विजय कुमार,कांस्टेबल लखविन्द्र सिंह,चंद्र प्रकाश,जसवीर सिंह,अशोक कुमार,लेखराज,जगदीश पांडे मौजूद रहे।

संबंधित समाचार