बाराबंकी: प्रवर्तन दल ने कई लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा, दर्ज हुआ मुकदमा
हैदरगढ़/बाराबंकी। बिजली विभाग के प्रवर्तन दल ने बुधवार को हैदरगढ़ के कई क्षेत्रों में छापेमारी कर दर्जनों लोगों को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। छापेमारी की भनक पाते ही बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। ग्राम चौबीसी गांव में कई लोग चोरी करते रंगे हाथ पाए गए। …
हैदरगढ़/बाराबंकी। बिजली विभाग के प्रवर्तन दल ने बुधवार को हैदरगढ़ के कई क्षेत्रों में छापेमारी कर दर्जनों लोगों को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। छापेमारी की भनक पाते ही बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। ग्राम चौबीसी गांव में कई लोग चोरी करते रंगे हाथ पाए गए।
संयुक्त चेकिंग टीम में उपनिरीक्षक प्रवर्तन दल ने छापेमारी करके बिजली चोरी की सघन जांच करके नीरज सिंह पुत्र शंकर सिंह, लक्ष्मीनारायण पुत्र राम अभिलाख सिंह, शुभम मिश्रा पुत्र ओम प्रकाश मिश्रा, कृष्णासिंह पत्नी उदय प्रताप सिंह निवासी गण भिखरा तथा जागेश्वरी देवी पत्नी देवेंद्र कुमार शुक्ला, लक्ष्मी नारायण पुत्र राम अभिलाख सिंह, प्रदीप शुक्ला पुत्र राम लखन निवासीगण चौबीसी को बिजली की चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
इसके साथ ही कई उपभोक्ताओं पर स्वीकृत भार से ज्यादा भार का प्रयोग करने पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया तथा कई बड़े बकायेदारों के कनेक्शन पोल से कटा दिया गया। उपनिरीक्षक प्रवर्तन दल हरेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ इसी तरह चेकिंग अभियान व छापेमारी जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें:-बरेली: बिजली चोरी करते पकड़े गए बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष, बिल भी बकाया
