गाजियाबाद: सिपाही से हाथापाई करके छुड़ाए दो संदिग्ध लुटेरे, छुड़ाने वाले 10 युवक गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में केस दर्ज
गाजियाबाद। मसूरी थाना पुलिस ने बुधवार देर रात कुछ लोगों ने SOG के सिपाही से हाथापाई करके दो संदिग्ध लुटेरों को छुड़ाकर भगा दिया। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। SP ग्रामीण ईरज राजा की SOG टीम के सिपाही मोहित कुमार, विकास कुमार, मनीष और अजय कुमार कुछ चेन स्नेचर्स को पिछले …
गाजियाबाद। मसूरी थाना पुलिस ने बुधवार देर रात कुछ लोगों ने SOG के सिपाही से हाथापाई करके दो संदिग्ध लुटेरों को छुड़ाकर भगा दिया। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
SP ग्रामीण ईरज राजा की SOG टीम के सिपाही मोहित कुमार, विकास कुमार, मनीष और अजय कुमार कुछ चेन स्नेचर्स को पिछले कई दिन से ट्रेस कर रहे थे। बुधवार रात इन कांस्टेबलों ने अपाचे बाइक सवार दो संदिग्धों को मसूरी रोड पर देखा तो उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कस्बा डासना पहुंचने पर पुलिसवालों ने दोनों संदिग्धों को रोक लिया। इतने में दोनों युवकों ने शोर मचाकर भीड़ इकट्ठा कर ली।
भीड़ ने सिपाहियों से हाथापाई कर दी। मोहित ने उन्हें बताया कि वह सिपाही है और इन दोनों युवकों से पूछताछ करना चाहता है। लेकिन भीड़ ने एक नहीं सुनी और एक पुलिसकर्मी को डंडा मारकर दोनों संदिग्ध युवकों को छुड़ाकर भगा दिया।
सिपाही की तरफ से इस मामले में बुधवार देर रात थाना मसूरी में आईपीसी की धारा-147, 148, 332, 353, 341 में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरे दिन ताबड़तोड़ दबिशें दी।
पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: चोरी की बाइक समेत कुंडल नोचने वाले दो लुटेरे दबोचे, सर्राफ को दिया अभयदान
