‘Kabhi Eid Kabhi Diwali’ में हुई इस स्टार की नई एंट्री, एक्टर दूसरी बार भाईजान के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
मुंबई। सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ की घोषणा कुछ साल पहले की गई थी। सलमान खान की इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे है। इसी बीच अब सलमान खान की इस फिल्म में अब एक नए एक्टर की एंट्री हो गई है। सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद …
मुंबई। सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ की घोषणा कुछ साल पहले की गई थी। सलमान खान की इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे है। इसी बीच अब सलमान खान की इस फिल्म में अब एक नए एक्टर की एंट्री हो गई है।
सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ में अब बॉलीवुड स्टार आयुष शर्मा की भी एंट्री हो गई है। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्माताओं ने दी है। पहले बताया जा रहा था कि आयुष शर्मा ने फिल्म सपोर्टिंग रोल के लिए मना कर दिया है।
आपको बता दें कि आयुष शर्मा पहले भी सलमान खान के साथ फिल्म में काम कर चुके है। उन्होंने पहले ‘अंतिम द फाइनल ट्रूथ’ में सलमान के साथ काम किया था। ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी।
पढ़ें- ब्राइडल लुक में हिमांशी खुराना ने करवाया फोटोशूट, फैंस के दिलों पर गिराई बिजलियां, देखें PHOTOS
