बाराबंकी: एएसपी ने किया महिला हेल्प डेस्क के नवीन कक्ष का उद्घाटन, बालिकाओं को किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेन्द्र सिंह ने गुरुवार को थाना मसौली पर महिला हेल्प डेस्क के नवीन कक्ष का उद्घाटन कर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में जागरूक किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने मिशन-शक्ति नारी सुरक्षा, नारी जागरूकता, नारी स्वावलम्बन के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न …

बाराबंकी। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेन्द्र सिंह ने गुरुवार को थाना मसौली पर महिला हेल्प डेस्क के नवीन कक्ष का उद्घाटन कर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में जागरूक किया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने मिशन-शक्ति नारी सुरक्षा, नारी जागरूकता, नारी स्वावलम्बन के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, साइबर अपराध व उसके बचाव के सम्बन्ध में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को पेन व कॉपी वितरित की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रामनगर, प्रभारी निरीक्षक मसौली, उच्च माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिकागण एवं सीएचसी बड़ागांव की महिला चिकित्सक उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें-CM योगी ने क्राइम कंट्रोल पर की बड़ी प्लानिंग, मिशन शक्ति अभियान के तहत की महिला हेल्प डेस्क की स्थापना

संबंधित समाचार