मामूली विवाद में होशियारपुर में 50 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

होशियारपुर। पंजाब में होशियारपुर के पास कुरेला कलां गांव में 50 वर्षीय शख्स की उसके रिश्ते के भाई ने बृहस्पतिवार को कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। टांडा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राज कुमार ने कहा कि हरप्रीत सिंह की अपने रिश्ते के भाई अमनदीप सिंह से दो-तीन दिन पहले किसी बात को लेकर …

होशियारपुर। पंजाब में होशियारपुर के पास कुरेला कलां गांव में 50 वर्षीय शख्स की उसके रिश्ते के भाई ने बृहस्पतिवार को कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। टांडा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राज कुमार ने कहा कि हरप्रीत सिंह की अपने रिश्ते के भाई अमनदीप सिंह से दो-तीन दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

उन्होंने कहा कि विवाद के बाद अमनदीप ने बृहस्पतिवार को अपनी .12 बोर की राइफल से हरप्रीत सिंह पर दो गोलियां चलाईं और फिर फरार हो गया। डीएसपी ने कहा कि एक गोली हरप्रीत को लगी जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की तहकीकात चल रही है।

ये भी पढ़ें- एक तरफा प्यार बना प्रेमिका के लिए दुश्मन, सिरफिरे आशिक ने एसिड से किया हमला

संबंधित समाचार