उपचुनाव सीट पर मुख्यमंत्री धामी ने झौंकी ताकत, बनबसा से टनकपुर तक निकाला मेगा रोड शो… देखें VIDEO
टनकपुर ( चंपावत), अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ना है। ऐसे में अब पुष्कर सिंह धामी ने उपचुनाव के लिए पूरी ताकत झौंक दी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा से टनकपुर तक रोड शो में जनता का अभिवादन करने के बाद टनकपुर में विशाल जनसभा …
टनकपुर ( चंपावत), अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ना है। ऐसे में अब पुष्कर सिंह धामी ने उपचुनाव के लिए पूरी ताकत झौंक दी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा से टनकपुर तक रोड शो में जनता का अभिवादन करने के बाद टनकपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। रोड शो के दौरान टनकपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पूर्णानंद जोशी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार विकल्प रहित संकल्प के मंत्र पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में उनकी सरकार ने वृद्धावस्था, विकलांग एवं विधवा पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपए करने का शासनादेश जारी किया है। कहा कि बुजुर्ग दंपति को दोनो को पेंशन स्वीकृत की गई है। कहा कि पर्यावरण मित्रों का मानदेय प्रतिदिन 500 रुपए किए जाने का कार्य उनकी सरकार ने किया है। साथ ही कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के राज्य के प्रति लगाव के चलते राज्य में गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष 3 गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। उधम सिंह नगर में एआईआईएमएस का निर्माण किए जाने की भी बात कही।
देखें वीडियो : रोड शो के जरिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झौंकी ताकत
कार्यक्रम में मौजूद सांसद अजय टम्टा ने भी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने उनके एवं चंपावत की जनता के आग्रह पर चंपावत विधानसभा से चुनाव लड़ने की उनकी मांग पूरी की है।

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं
- जनपद चंपावत के विभिन्न क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान की भरपाई आपदा मद से की जाएगी।
- चंपावत विधानसभा के अंतर्गत टनकपुर में शारदा नदी के दांए व बांए पार्श्व पर स्थित ग्राम कठौल एवं किचैल की बाढ़ सुरक्षा योजना का कार्य किया जाएगा।
- आपदा न्यूनीकरण उपायों के अन्तर्गत ग्राम उचौलीगौठ से गैडाख्याली नंबर एक तक शारदा नदी की मुख्य धारा में चेनेलाइजेशन का कार्य किए जाने की घोषणा की।
- नाबार्ड मद के अन्तर्गत तहसील टनकपुर में हुड्डी नदी के बाएं ओर पर स्थित ग्राम बमनपुरी एवं ग्राम चंदनी कि सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना बनाई जाएगी।
- टनकपुर के अन्तर्गत शारदा नदी के दाये पार्श्व पर स्थित ग्राम गैडाख्याली की सुरक्षा हेतु बार्ड सुरक्षा योजना बनाए जाने की घोषणा की। सूखी ढांग से डांडा मिनार मोटर मार्ग का पुर्ननिर्माण एवं डामरीकण किया जाएगा।
- दुयूरी चल्थी मोटर मार्ग को पूरा किया जाएगा।
- जिला अस्पताल चंपावत के लोअर ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग निर्माण प्रथम एवं द्वितीय तल में डायग्नोस्टिक्स विंग एवं ऑपरेशन थिएटर का निर्माण किया जाएगा।
- चंपावत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिले में जिम कार्बेट ट्रेल का निर्माण करवाया जायेगा ।
- जनपद चंपावत के टीआरसीएस का भव्य निर्माण एवं इससे संबंधित सभी शासनादेश जारी किए जाने की घोषणा की।
- नगर पंचायत बनबसा के क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नंबर-4 के निकट खाली पड़ी भूमि पर पार्क का निर्माण कार्य किए जाने की घोषणा की।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, एसपी देवेन्द्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम टनकपुर हिमांशु कफल्टिया, चंपावत एसडीएम अनिल कुमार चन्याल, सीओ अविनाश वर्मा, सीओ अभिनव चौधरी, तहसीलदार ज्योति धपवाल एवं पिंकी आर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, वेदांताचार्य संघागिरी महाराज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ललित मोहन, कैलाश अधिकारी, मुकुल ढेक आदि रहे।
