पंजाब में छह किलोग्राम हेरोइन जब्त, छात्रा समेत तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले से छह किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है और इस मामले में एक छात्रा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के वर्का गांव से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस …

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले से छह किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है और इस मामले में एक छात्रा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के वर्का गांव से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा ने आरोपियों की कार को रोका और तलाशी के दौरान वाहन में मादक पदार्थ पाया जिसके बाद तीनों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार छात्रा यहां के एक निजी संस्थान में पढ़ाई करती है।

इसे भी पढ़ें-‘दिल्ली भाजपा’ ने गांवों के नाम बदलकर कलाकारों, शहीदों के नाम पर करने की मांग की

संबंधित समाचार