बहराइच: अंतर्जनपदीय तीन पशु चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो मवेशी बरामद
मिहिपुरवा/बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के मोतीपुर पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय पशु चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि इनके पास से बरामद चोरी के दो मवेशी कांजी हाउस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी जंग बहादुर …
मिहिपुरवा/बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के मोतीपुर पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय पशु चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि इनके पास से बरामद चोरी के दो मवेशी कांजी हाउस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी जंग बहादुर यादव की अगुवाई में मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानन्द सिंह ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि रात 10.30 बजे दौलतपुर के पास से रामदुलारे पुत्र मेवालाल निवासी बेलियापुरवा मझरा थाना मुर्तिहा, मुकुट बिहारी पुत्र बदलू निवासी नयापुरवा परसा थाना धौरहरा जनपद खीरी और माखनलाल पुत्र राममूरत निवासी खैराकला थाना नानपारा को दो राशि भैंसा के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध थाने में पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि दौलतपुर तिराहे पर चेकिंग करते समय तीन व्यक्ति 02 भैसा को मारते-पीटते और तेजी के साथ आ रहे थे।
पुलिस वालों को देखकर अचानक भागने लगे। सन्देह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तीनों अभियुक्तों को पकड़कर नाम, पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो मामले की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि भैंस को नेपाल बेचने के लिए लोग ले जा रहे थे। सभी ने 26 अप्रैल को गांव से भैंस की चोरी की थी। बरामद भैंस को लिखा पढ़ी के बाद पशु मालिकों को दिया जाएगा। तब तक कांजी हाउस के सुपुर्द भैंस कर दिया गया है। टीम में उप निरीक्षक अखिलेश पाण्डेय, रामानन्द यादव, राजकुमार यादव।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: पुलिस ने अगल-अलग क्षेत्रों से चार को किया गिरफ्तार…गांजा, पोस्ता छिलका व तमंचा बरामद
