दिल्ली से लौट रहा रुद्रपुर का छात्र बना जहरखुरानों का शिकार, बेसुध हालत में कंडक्टर हल्द्वानी में छोड़ गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिल्ली से निजी बस में बैठकर रुद्रपुर स्थित घर लौट रहे छात्र उत्कर्ष सक्सेना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बस में किसी जहरखुरानी गिरोह के सदस्य ने छात्र को शिकार बनाया था। लेकिन अस्पताल ले जाने की बजाय बस का स्टाफ छात्र को हल्द्वानी के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिल्ली से निजी बस में बैठकर रुद्रपुर स्थित घर लौट रहे छात्र उत्कर्ष सक्सेना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बस में किसी जहरखुरानी गिरोह के सदस्य ने छात्र को शिकार बनाया था। लेकिन अस्पताल ले जाने की बजाय बस का स्टाफ छात्र को हल्द्वानी के छतरी चौराहे पर उतारकर भाग गया। जिसके बाद 108 की मदद से पहले बेस फिर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बुद्धवार दोपहर युवक की मौत हो गई। गुरुवार को मृतक के परिजनों ने पुलिस से मिलकर निजी बस के स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उत्कर्ष सक्सेना (फाइल फोटो)

जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर की वसुधंरा कॉलोनी निवासी उत्कर्ष सक्सेना (23) पुत्र स्व. विनय कुमार सक्सेना दिल्ली में रहकर सीए की पढ़ाई करता था। मंगलवार रात वह निजी बस में बैठकर दिल्ली से घर के लिए निकला था। लेकिन रुद्रपुर उतरने की बजाय हल्द्वानी पहुंच गया, जहां कंडक्टर ने उसे अस्पताल में भर्ती करने के बजाय छतरी चौराहे पर सड़क किनारे उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गया। परिजन को आशंका है कि छात्र जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। बहरहाल पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संबंधित समाचार