हल्द्वानी: नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 30 अप्रैल को
हल्द्वानी, अमृत विचार। अगर आप मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जोड़ों के दर्द, स्पॉन्डिलाइटस, बालों का झड़ना, डिप्रेसन, अनिद्रा, पेट संबंधित बीमारियों से ग्रसित हैं तो आने वाली 30 अप्रैल को निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर का लाभ उठा सकते हैं। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. विनय खुल्लर न केवल रोगों के निदान का परामर्श देंगे, साथ …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अगर आप मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जोड़ों के दर्द, स्पॉन्डिलाइटस, बालों का झड़ना, डिप्रेसन, अनिद्रा, पेट संबंधित बीमारियों से ग्रसित हैं तो आने वाली 30 अप्रैल को निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. विनय खुल्लर न केवल रोगों के निदान का परामर्श देंगे, साथ ही शिविर में शुगर, बीपी समेत अन्य जांचें भी निशुल्क होंगी। डॉ. विनय खुल्लर ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन उनके आवास ऑफिसर कॉलोनी, केनाल रोड, निकट तिकोनिया में सुबह 9.30 से 11.30 तक होगा।
