बरेली: दहेज में 4 लाख न देने पर ससुरालियों ने दे दिया जहर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। दहेज में चार लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया। उसे मायके भेजना भी बंद कर दिया। बुधवार शाम महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों ने जहर देकर उसकी हत्या की है। सुभाषनगर के ऊंचा …

अमृत विचार, बरेली। दहेज में चार लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया। उसे मायके भेजना भी बंद कर दिया। बुधवार शाम महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों ने जहर देकर उसकी हत्या की है।

सुभाषनगर के ऊंचा गांव निवासी वीरपाल पटेल ने बेटी दुर्गा पटेल की शादी 25 जून 2020 को सिठौरा निवासी धर्मेंद्र पटेल के साथ की थी। शादी के बाद ससुरालवाले उससे दहेज में चार लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपी उसे परेशान करते हुए मारपीट करने लगे। ससुरालियों ने दुर्गा के मायके जाने पर रोक लगा दी। उनका कहना था कि जब तक दहेज की मांग पूरी नहीं होगी, वह उसे मायके नहीं भेजेंगे। इस बात को लेकर दोनों ही परिवारों में कई बार पंचायत भी हुई थी।

वीरपाल ने बताया कि बुधवार को उनकी बेटी की ससुराल से फोन आया और बताया कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो गई थी। वीरपाल का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुरालियों ने जहर देकर हत्या की है।पुलिस ने आरोपी पति धर्मेंद्र पटेल, सास बंगलनिया, रंजीत, अर्जुन, मीना, रेखा, राजेश्वरी और ममता के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सुनील अहलावत, इंस्पेक्टर सुभाषनगर-
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: डीएम की सख्ती पर अधिकारियों ने सीज किए 14 वाहन

संबंधित समाचार