अयोध्या: जल पुलिस ने बचाई सरयू नदी में डूब रहे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की जान
अयोध्या। सरयू नदी में शुक्रवार को स्नान करते समय डूब रहे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को जल पुलिस और नाविकों ने बचा लिया। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने जल पुलिस व नाविकों की जांबाजी की जमकर सराहना की। पहली घटना सुबह 6:30 बजे की है। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मध्य प्रदेश …
अयोध्या। सरयू नदी में शुक्रवार को स्नान करते समय डूब रहे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को जल पुलिस और नाविकों ने बचा लिया। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने जल पुलिस व नाविकों की जांबाजी की जमकर सराहना की।
पहली घटना सुबह 6:30 बजे की है। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मध्य प्रदेश के सतना जिले का निवासी राजू (20) पुत्र कमलेश स्नान के दौरान गहरे पानी मे चला गया। उसकी चीख सुनकर जल पुलिस के जवानों व नाविकों ने छलांग लगा दी। उसे सकुशल बचा लिया।
दूसरा हादसा नया घाट पर होने से बचा। यहां मुम्बई से आये पिता-पुत्र को एसडीआरएफ की टीम ने बचा लिया। दरअसल शुलभ तिवारी व उसके पिता कमलेश तिवारी स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए। खुद को डूबता देख उन्होंने गुहार लगानी शुरू कर दी। इस दौरान गश्त कर रहे एसडीआरएफ के जवान पानी में कूद गए और पिता-पुत्र को बचा लिया।
पढ़ें- अयोध्या: सरयू में स्नान के दौरान डूब रहे युवक की जल पुलिस ने बचाई जान, जताया आभार
