बाराबंकी: नहर में उतराता मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना क्षेत्र कोठी अंतर्गत शौच करने गए ग्रामीणों द्वारा एक 30 साल महिला का शव नवाबगंज रजबहा नहर में देखे जाने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थाना कोठी क्षेत्र के महादेवन पुरवा व सेमरांवा गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीण सुबह शौच को जा रहे थे। रास्ते में नवाबगंज रजबहा नहर के …

बाराबंकी। थाना क्षेत्र कोठी अंतर्गत शौच करने गए ग्रामीणों द्वारा एक 30 साल महिला का शव नवाबगंज रजबहा नहर में देखे जाने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थाना कोठी क्षेत्र के महादेवन पुरवा व सेमरांवा गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीण सुबह शौच को जा रहे थे।

रास्ते में नवाबगंज रजबहा नहर के अंदर पानी में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उतराता हुआ दिखा। जिसकी सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक थाना कोठी संजीव कुमार सोनकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपनी टीम व ग्रामीणों की मदद से महिला का शव नहर से बाहर निकलवाया।

महिला के बारे में गहनता से पूछताछ करने पर पता चला कि महिला का नाम सुमन जायसवाल है। उसकी शादी राहुल जायसवाल निवासी उस्मान पुर से हुई थी। महिला की हत्या कर सोफे के जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि छानबीन चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें-कौशांबी: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका

संबंधित समाचार