अमरोहा : कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई अलविदा जुमा की नमाज, जामा मस्जिद पर रहा पुलिस का पहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा,अमृत विचार। रमजान माह के अलविदा जुमा पर मस्जिदों पर भारी तादाद में रोजेदारों ने नमाज अदा की। देश की तरक्की और अमन चैन के लिए हजारों हाथ दुआ के लिए उठे। इस दौरान जामा मस्जिद समेत दूसरी मस्जिदों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। शुक्रवार को मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे और …

अमरोहा,अमृत विचार। रमजान माह के अलविदा जुमा पर मस्जिदों पर भारी तादाद में रोजेदारों ने नमाज अदा की। देश की तरक्की और अमन चैन के लिए हजारों हाथ दुआ के लिए उठे। इस दौरान जामा मस्जिद समेत दूसरी मस्जिदों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

शुक्रवार को मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे और नमाज अदा की। शहर की जामा मस्जिद पर रोजेदारों और नमाजियों की भीड़ रही। गांव-कस्बों से लेकर शहर की जामा मस्जिद तक में भारी भीड़ रही। सुबह से ही लोग नए-नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में पहुंचे। भीड़ के चलते कई स्थानों पर तो नमाजियों ने मस्जिद के बाहर सफे बिछाकर भी नमाज अदा की। इस दौरान तकरीर करते हुए अल्लाह के बताए रास्तों पर चलने की हिदायत दी गई और माह ए रमजान में बरसने वाली अल्लाह की रहमतों और बरकतों को बताया।

कहा कि अल्लाह इस एक महीने में अपनी रहमतों की बारिश करता है, हर मुसलमान पर रोजा फर्ज है। इसके साथ ही मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ की गई। कहा कि अल्लाह ने इस महीने में अपने बंदों के लिए बेशुमार नेमतें अता की है। बंदे भी इस महीने में अल्लहा की इबादत करते है। रोजे की पाबंदी व उसके तरीके भी बताए। सुरक्षा की दृष्टि से जामा मस्जिद के आसपास पुलिस तैनात रही। जामा मस्जिद में इमाम मुफ़्ती मोहम्मद अबु उमामा ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा मदरसा चिल्ला स्थित मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, लाल मस्जिद, मस्जिद अल कुरैश, बसावन गंज वाली मस्जिद आदि में भी अलविदा की नमाज़ अदा की गई। इसके बाद देश की तरक्की, खुशहाली और शांति कायम रहने की दुआ की गई।

तरक्की के लिए दुआ की गई
हसनपुर। जुमा अलविदा पर नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुल्क में अमन व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। रमजान मुबारक के आखिरी जुमा यानी अलविदा जुमा की नमाज को अदा करने के लिए निर्धारित समय से पहले ही नमाजियों ने मस्जिदों में पहुंचना शुरू कर दिया था। लाल मस्जिद,गढ़ी वाली मस्जिद,मदीना मस्जिद,ख़य्यातन मस्जिद, पत्थर वाली मस्जिद समेत तमाम मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज को अदा कराया गया। जामा मस्जिद में शहर इमाम मुफ्ती मेराजउद्दीन ने जुमे की नमाज अदा करते हुए मुल्क में अमन शांति व कौम की तरक्की व खुशहाली की दुआ कराई। जामा मस्जिद पर एसडीएम सुधीर कुमार सीओ सतीश चंद्र पांडे पुलिस बल के साथ मौजूद थे। मस्जिदों पर जुमा अलविदा के मद्देनजर सफाई व्यवस्था कर चूना डाला गया था। कई स्थानों पर पुलिस बल को भी तैनात किया गया था।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : विद्युत आपूर्ति सुचारू न होने के कारण ग्रामीणों में भारी रोष, किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार