अपने पैतृक गांव पंचूर भी जा सकते हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटी उत्तराखंड सरकार
पौड़ी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह यमकेश्वर भी जाएंगे, जहां अपने परिजनों संग समय बिताएंगे। इस दौरान वह अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ …
पौड़ी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह यमकेश्वर भी जाएंगे, जहां अपने परिजनों संग समय बिताएंगे। इस दौरान वह अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ तीन मई को उत्तराखंड आएंगे। वह चार मई को यमकेश्वर स्थित भिक्याणी राजकीय डिग्री कॉलेज में अपने गुरुजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह कॉलेज सीएम योगी जी के गुरुजी के नाम पर है। उन्होंने ही इस कॉलेज की स्थापना की थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यमकेश्वर विकासखंड अंतर्गत महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय विथ्यानी में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को तैयारी बैठक की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी योगी आदित्यनाथ के साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर भी जा सकते हैं, जिसको देखते हुये कैबिनेट मंत्री रावत पंचूर गांव भी पहुंचे।
यमकेश्वर विधानसभा के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि लोगों को आने-जाने हेतु अलग-अलग रास्ते बनायें, जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रावत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पैतृक गांव पंचूर पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, साथ ही उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात भी की।
इस दौरान यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत, डीएम गढ़वाल डॉ. वीके जोगदंडे, एसएसपी यशवंत सिंह चौहान, तहसीलदार मनजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष पौखाल विनय चन्दोला, महामंत्री संजय रावत, उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द लखेड़ा, मानेंद्र सिंह, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
