अमेरिका में H5 बर्ड फ्लू के पहले मामले की पुष्टि, कोलोराडो राज्य का एक व्यक्ति संक्रमित
एंजेलिस। अमेरिकी में कोलोराडो राज्य के एक व्यक्ति में एच 5 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है और इंसान के इससे संक्रमित होने का यह विश्व का दूसरा मामला है। पहला मामला पिछले वर्ष दिसंबर में ब्रिटेन में सामने आया था। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने गुरुवार को बयान जारी करके कहा कि …
एंजेलिस। अमेरिकी में कोलोराडो राज्य के एक व्यक्ति में एच 5 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है और इंसान के इससे संक्रमित होने का यह विश्व का दूसरा मामला है। पहला मामला पिछले वर्ष दिसंबर में ब्रिटेन में सामने आया था। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने गुरुवार को बयान जारी करके कहा कि व्यक्ति की एवियन इन्फ्लूएंजा ए (एच 5) वायरस की जांच पॉजिटिव आई है।
वह पोल्ट्री फ्रार्म में मुर्गियों के मारे का काम करता है जिसकी वजह से माना जा रहा था कि वह एच 5 एन 1 बर्ड फ्लू से संक्रमित हो सकता है। रोगी को कुछ दिनों तक थकान थी और उसमें इस संक्रमण का एकमात्र लक्षण यही रहा। सीडीसी के अनुसार, रोगी को अगल रखा गया है और उसे इन्फ्लूएंजा एंटीवायरल दवा ‘ओसेल्टामिविर’ दी जा रही है।
एजेंसी ने कहा कि इस वायरस से संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। वर्ष 2021 के अंत में अमेरिका जंगली पक्षियों और पोल्ट्री में इसके प्रकोप का पता चला था। सीडीसी के अनुसार, अब तक यह वायरस 29 राज्यों में आसपास के पक्षियों में और 34 राज्यों में जंगली पक्षियों पाया गया है। एजेंसी इस वायरस से संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आए 2,500 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य पर नज़र रखे हुए है।
ये भी पढ़ें:- अयोध्या: भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का हुआ बखान
