हरदोई: महिला अस्पताल की सीएमएस हुईं ठगी का शिकार, ठगों ने ओटीपी पूछकर 2 लाख 94 हजार रुपये उड़ाये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कोरियर के नाम पर ओटीपी पूछ कर सीएमएस डॉ. विनीता चतुर्वेदी के खाते से 2 लाख 94 हजार रुपए उड़ा लिए गए। इस तरह साइबर क्राइम को अंजाम दिए जाने से अफसरों तक के होश उड़ गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस बारे में एएसपी पूर्वी …

हरदोई। कोरियर के नाम पर ओटीपी पूछ कर सीएमएस डॉ. विनीता चतुर्वेदी के खाते से 2 लाख 94 हजार रुपए उड़ा लिए गए। इस तरह साइबर क्राइम को अंजाम दिए जाने से अफसरों तक के होश उड़ गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस बारे में एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव ने बताया है कि जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

बताया गया है कि जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. विनीता चतुर्वेदी के साथ हुई साइबर ठगी से हर कोई अपने को ठगा सा महसूस करने लगा है। दरअसल हुआ यूं कि सीएमएस डॉ. चतुर्वेदी ने ऑन लाइन कुछ खरीददारी करने के लिए कोरियर कंपनी को अपना ओटीपी नंबर बताया,ओटीपी बताते ही उनके बैंक खाते से 2 लाख 94 हज़ार रुपए उड़ा लिए गए।

लोग इस बात पर बहस कर रहें हैं कि किसी अनपढ़ के साथ ऐसा होता तो माना जा सकता था, लेकिन सीएमएस के साथ इस तरह से ठगी होना तमाम तरह के सवाल खड़े कर रहा है। साइबर ठगी का शिकार हुई सीएमएस डा.चतुर्वेदी की तहरीर पर कोतवाली शहर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बारे में एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव ने बताया है कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े:-बुलंदशहर : ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ितों के 50 लाख रुपये कराए गये वापस

संबंधित समाचार