उन्नाव: महिला से अश्लील बातचीत का वीडियो वायरल, दारोगा सस्पेंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। शहर की यातायात व्यवस्था में तैनात एक दरोगा की चुहलबाजी उसे मंहगी पड़ गयी। बीच चौराहे पर एक महिला से अश्लील वार्तालाप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मामले की जांच बैठा दी है। शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल …

उन्नाव। शहर की यातायात व्यवस्था में तैनात एक दरोगा की चुहलबाजी उसे मंहगी पड़ गयी। बीच चौराहे पर एक महिला से अश्लील वार्तालाप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मामले की जांच बैठा दी है।

शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें यातायात उप निरीक्षक विश्वनाथ राय एक शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके बड़े चौराहे पर एक अधेड़ उम्र की महिला से अश्लील वार्तालाप करते नजर आए। वीडियो में दारोगा ने स्वयं को गाजीपुर के बलिया का रहने वाला बताया। तकरीबन डेढ मिनट के इस वीडियो में दारोगा के आस पास तीन चार यातायात पुलिस कर्मी व होमगार्ड भी खड़े नजर आए हैं। व्हाट्सएप ग्रुप से होता हुआ यह वीडियो देखते ही देखते ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगा।

वीडियो पर आ रहे कंमेंट्स से पुलिस की साख पर लग रहे बट्टे के मामले को एसपी दिनेश त्रिपाठी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल उप निरीक्षक को सस्पेंड करते हुए पूरे प्रकरण की जांच सीओ का सौंपी है। वीडियो कब का है इस बात की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता हां इतना जरूर कहा जा सकता है कि वीडियो शाम के समय बनाया हुआ है। सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ यह दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: मुजरिम के कोतवाली से भागने के मामले में एसपी हुए सख्त, सिपाही व हेड मोहर्रिर को किया सस्पेंड

संबंधित समाचार