मुरादाबाद : मैडम! हमारे परिवार की जान के दुश्मन बन गए हैं लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा की नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की लड़ाई अब राज्य महिला आयोग तक पहुंच गयी। आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस की भूमिका को लेकर पीड़िता की मां ने मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री, डीजीपी संग राज्य महिला आयोग की अध्ययक्ष को कहानी सुना चुकी है। पाकबड़ा के सेक्सी रैकेट की कहानी चटखारे …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा की नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की लड़ाई अब राज्य महिला आयोग तक पहुंच गयी। आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस की भूमिका को लेकर पीड़िता की मां ने मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री, डीजीपी संग राज्य महिला आयोग की अध्ययक्ष को कहानी सुना चुकी है। पाकबड़ा के सेक्सी रैकेट की कहानी चटखारे के साथ सुनी जा रही है।

कुंदरकी ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि और नव भाजपा नेता गुलाम जिलानी का नाम उछलने से राजनीतिक हलकों में खलबली मची है। जबकि, नामजद आरोपियों में फैजवी और जीशान की गिरफ्तारी न होने से पीड़िता और उसका परिवार डरा हुआ है। मामले में हस्तक्षेप और मदद के लिए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सिलसिलेवार कहानी बताई गई है। पीड़िता की मां ने ब्लाक प्रमुख के पति गुलाम जिलानी को सेक्स रैकेट का मुखिया तक करार दिया है।
आरोप लगाया है कि डींगरपुर की फैजवी, शहर के ख्वाजा कॉलोनी निवासी नदीम के जरिए बेबस नाबालिक का सौदा करती थी।

मामले में नदीम, राजीव, डॉ. उस्मान उर्फ जीशान सहित नामजद किए गए हैं। पीड़िता की मां ने पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। शिकायत पत्र में एसआई मदन कुमार देव से लेकर क्षेत्राधिकारी से मिलने के बाद एसएसपी कार्यालय के सामने भूख हड़ताल की घटना का जिक्र किया गया है।  पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी नामजद आरोपी नहीं पकड़े जा रहे हैं। नदीम ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। रैकेट की संचालक सहित दो अभी भी पकड़ से दूर हैं। पीड़िता की मा का आरोप है कि इस मामले में उसे धमकाया जा रहा है। जबकि दबाव बनाने की रणनीति के तहत हमारे मददगारों के खिलाफ मुकदमा भी लिखवाया गया है।

उधर, अज्ञात आरोपी के रूप में भाजपा नेता गुलाम जिलानी का नाम सामने लाकर पीड़िता ने सनसनी मचा दी है। मुख्यमंत्री दरबार से फरियाद कर लौटी पीड़िता और उसकी मां ने शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों अपने रिश्तेदारों से मदद मांगी। चर्चा है कि राज्य महिला आयोग में शिकायत के बाद पाकबड़ा क्षेत्र के कई नवधनाढ्यों के कान खड़े हो गए हैं। पाकबड़ा के थाना प्रभारी रंजन शर्मा का कहना है कि नामजदों की धरपकड़ के कानूनी प्राविधान की भी मदद ली जा रही है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जुमा अलविदा पर कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई नमाज, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स

संबंधित समाचार