खटीमा: नगर के अनेक हिस्सों में पेयजल आपूर्ति हुई प्रभावित, लोगों ने जताया रोष
खटीमा, अमृत विचार। नगर के अनेक हिस्सों में पानी न आने से परेशान लोग जल संस्थान में जा धमके। उन्होंने रोष जताते हुए विभागीय अधिकारियों व कर्मियों से आपूर्ति सुचारू करने की मांग उठाई। वहीं विभाग के जेई ने बताया कि बिजली दिक्कत व शनिवार को संस्थान परिसर के टैंक में वाल्व खराब होने से …
खटीमा, अमृत विचार। नगर के अनेक हिस्सों में पानी न आने से परेशान लोग जल संस्थान में जा धमके। उन्होंने रोष जताते हुए विभागीय अधिकारियों व कर्मियों से आपूर्ति सुचारू करने की मांग उठाई। वहीं विभाग के जेई ने बताया कि बिजली दिक्कत व शनिवार को संस्थान परिसर के टैंक में वाल्व खराब होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। मरम्मत का कार्य शाम तक जारी था।
बता दें कि जल संस्थान परिसर के टयूबवैल व टैंक से नगर के कंजाबाग रोड, इस्लामनगर, आर्दश कालोनी, आवास विकास समेत बड़े हिस्से में पेयजल आपूर्ति की जाती है। पिछले कुछ दिनों से जल संस्थान की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। शनिवार को उक्त क्षेत्र के अनेक लोग जल संस्थान पहुंचे और आपूर्ति सुचारू करने की मांग उठाई। जेई कमल जोशी ने बताया कि पूर्व में बिजली की दिक्कत से आपूर्ति में बाधा आई थी। सुबह छह बजे वाल्ब खराब होने से आपूर्ति में दिक्कत आई। मरम्मत पूरी होने तक टयूबवैल से डायरेक्ट नलों में पानी की व्यवस्था की जा रही है।
