हल्द्वानी: स्वर्गवासी दादा का तमंचा लेकर घूम रहा था पोता, पकड़ा गया
हल्द्वानी, अमृत विचार। तमंचा लेकर घूम रहे नाबालिग को पुलिस ने पकड़ लिया। तमंचे के साथ पुलिस ने कारतूस भी बरामद किया, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर स्कूटी को सीज कर दिया। बीते शुक्रवार को एसआई विकास रावत हमराह कांस्टेबल पुष्कर रौतेला के साथ टीपीनगर स्थित सतवाल पेट्रोल पंप तिराहे पर चेकिंग …
हल्द्वानी, अमृत विचार। तमंचा लेकर घूम रहे नाबालिग को पुलिस ने पकड़ लिया। तमंचे के साथ पुलिस ने कारतूस भी बरामद किया, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर स्कूटी को सीज कर दिया। बीते शुक्रवार को एसआई विकास रावत हमराह कांस्टेबल पुष्कर रौतेला के साथ टीपीनगर स्थित सतवाल पेट्रोल पंप तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे।
तभी एक स्कूटी सवार पुलिस को देख कर भागने लगा, जिसे दबोच लिया गया। स्कूटी सवार नाबालिग था और भागने की वजह पूछने पर इधर-उधर की बातें बनाने लगा। पुलिस ने चेकिंग शुरू की तो स्कूटी की डिग्गी से 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद कर लिया, जिस पर युवक ने कहा कि तमंचा उसके स्व. दादा का है और वह शौकिया लेकर घूमता है, जिसके बाद पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में ले लिया।
थोड़ी और पूछताछ की गई तो नाबालिग ने बताया कि वह एक हजार रुपए में तमंचा रामपुर से खरीद कर लाया था। पुलिस ने तमंचा, कारतूस बरामद करने के साथ स्कूटी को सीज कर दिया और आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
