काशीपुर: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम नैनीताल जनपद रामनगर कोतवाली क्षेत्र के मालधन निवासी सुनील कुमार (33) पुत्र बहादुर …

काशीपुर, अमृत विचार। तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देर शाम नैनीताल जनपद रामनगर कोतवाली क्षेत्र के मालधन निवासी सुनील कुमार (33) पुत्र बहादुर राम अपने मित्र मनोज कुमार पुत्र गोपाल राम के साथ किसी काम से काशीपुर आया था। देर रात दोनों स्कूटी से वापस अपने घर जा रहे थे। इस दौरान प्रतापपुर के पास पीछे से आ रही पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए‌।

सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मनोज का उपचार चल रहा है। मृतक सुनील कुमार की लगभग 9 साल पूर्व शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पुलिस को आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर सौंप दी गई है। हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

संबंधित समाचार