बागेश्वर: दंत चिकित्सक पर अवैध वसूली का आरोप
बागेश्वर, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में तैनात एक दंत चिकित्सक पर इलाज के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों ने गूगल पे के माध्यम से चिकित्सक को भेजी गई राशि की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी है। जानकारी के बाद एसडीएम राजकुमार पांडेय ने मामले की जांच शुरू …
बागेश्वर, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में तैनात एक दंत चिकित्सक पर इलाज के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों ने गूगल पे के माध्यम से चिकित्सक को भेजी गई राशि की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी है। जानकारी के बाद एसडीएम राजकुमार पांडेय ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीएचसी बैजनाथ में तैनात दंत चिकित्सक नेहा गोस्वामी विवादों में घिरी रहती हैं। पहले उनके अस्पताल में अनुपस्थित रहने की शिकायत मिली। इस बार उन पर इलाज के नाम पर वसूली करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वालों ने गूगल के माध्यम से भेजी गई राशि अस्पताल प्रबंधन को बतौर साक्ष्य दी है।
इस शिकायत के बाद मामले की जांच एक बार फिर एसडीमए राजकुमार कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार की देर शाम अस्पताल जाकर पीड़ित, डॉक्टर, अस्पताल प्रबंधन से बात की है। साथ ही साक्ष्य के रिकॉर्ड खंगाले हैं। अब वह दो दिन में अपनी जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
