कुशीनगर: घर में मिला पति-पत्नी का शव, इलाके में सनसनी
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत मठिया उर्फ अकटहा में शनिवार को दोपहर पति व पत्नी का शव घर के ऊपरी तल पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में बताया जा रहा है कि पति का शव फंदे से लटका था तो वहीं पत्नी का शव शोफे पर …
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत मठिया उर्फ अकटहा में शनिवार को दोपहर पति व पत्नी का शव घर के ऊपरी तल पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में बताया जा रहा है कि पति का शव फंदे से लटका था तो वहीं पत्नी का शव शोफे पर पड़ा मिला। वहीं लोग इस मामले में शक के चलते आत्महत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा मठिया उर्फ अकटहा निवासी संजीव साहनी पुत्र ओम प्रकाश साहनी उम्र लगभग 24 वर्ष तथा नीतू साहनी पत्नी संजीव साहनी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम जंगल डुमरी थाना गुलहरिया गोरखपुर की चार माह पहले 15 जनवरी 2022 को लव मैरीज शादी हुई थी।
शादी होने के बाद कुछ ही दिन बाद नव दंपती मध्य प्रदेश चले गए थे जहां लड़के पिता ओमप्रकाश साहनी नौकरी करते है। बताया जा रहा है कि संजीव की पत्नी नीतू जो बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी उसका परीक्षा 13 अप्रैल से था जिसके चलते दोनों वापस 5 अप्रैल को मध्य प्रदेश से अपने घर मठिया उर्फ अकटहा वापस आ गये थे। लेकिन पेपर टलने की वजह से घर पर ही रहते थे।
मृतक की भाभी उषा पत्नी व्यास साहनी जो दो मंजिला मकान के नीचे रहती है ने बताया कि दोनों दंपती अमन-चैन से रहते थे। पिछले कई दिनों से दोनों में किसी बात को लेकर नोक झोंक हो रही थी। शनिवार को जब मेरी लड़की निकुंज जो कक्षा तीन की छात्रा है स्कूल से दोपहर पढ़कर घर आयी तो टीवी देखने ऊपर गयी। वहां के नजारा देखकर उसने जब शोर मचाई तब इस घटना का पता चला।
घटना की जानकारी होने पर थानाघ्यक्ष कप्तानगंज अनिल कुमार उपाध्याय, सीओ कसया पीयूष कांत राय मौके पर मय फोर्स पहुँचकर जानकारी ली और शव को कब्जे में ले लिया। इस बाबत घटना की जानकारी होने पर एडिशनल एसपी मौके पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में सीओ कसया पीयूष कांत राय ने बताया कि मृतक पति पत्नी का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है।
मोबाइल में कुछ फांसी लगाने के संबंध में फोटो या वीडियो क्लिप होने की बात की जा रही है परंतु मोबाइल लॉक होने के कारण सर्विलांस में लगाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। मृतक संजीव साहनी चार भाइयों में सबसे छोटा था चार भाई में एक विदेश रहता है और तीन अपने पिता जो मध्य प्रदेश में रहते है उनके साथ रहते है।
यह भी पढ़ें:-कुशीनगर: पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़, एक को लगी गोली, तीन फरार
