लखीमपुर-खीरी: लगनी थी कोरोना की दूसरी टोज, युवक को लगा दी एंटी रैबीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। शनिवार को सीएचसी फूलबेहड़ में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक कोरोना की दूसरी डोज लगवाने के सीएचसी पहुंचा था जहां पर कोरोना की डोज तो नहीं लगी बल्कि वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे एंटी रैबीज टीका जरूर लगा दिया। खुद को एंटी रैबीज टीका लगने की जानकारी मिलने के बाद …

लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। शनिवार को सीएचसी फूलबेहड़ में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक कोरोना की दूसरी डोज लगवाने के सीएचसी पहुंचा था जहां पर कोरोना की डोज तो नहीं लगी बल्कि वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे एंटी रैबीज टीका जरूर लगा दिया।

खुद को एंटी रैबीज टीका लगने की जानकारी मिलने के बाद युवक ने सीएचसी परिसर में जमकर हंगामा काटा जिसके बाद मौजूद अधिकारियों ने काफी मान मनोव्वल् करते हुए युवक को शांत कराया। फूलबेहड सीएचसी में शनिवार को श्रीनगर में रहने वाला 21 साल का युवक शुभम जायसवाल कोविड की दूसरी डोज का टीका लगवाने पहुंचा था।

अस्पताल में युवक को कोविड की जगह पर एआरवी का टीका लग गया। एंटी रेबीज टीका लग जाने की जानकारी मिलते ही शुभम भड़क गया और जमकर हंगामा काटने लगा हंगामे की सूचना मिलने के बाद वहां पर मौजूद कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। जिसके बाद सीएससी अधीक्षक डॉ अमितेश द्विवेदी ने युवक को काफी समझाया बुझाया और शांत कराया।

डा.अमितेश द्विवेदी ने युवक को बताया कि उक्त टीके से किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा जिसके बाद शुभम मान गया और मामला शांत हो गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित द्विवेदी ने बताया कि सीएचसी में पास पास बने दो रूम में एक में कोविड का टीकाकरण और दूसरे में एआरवी का टीका लग रहा था।

इसी दौरान युवक शुभम एआरवी टीकाकरण में पहुंच गया। टीका लगना है बोलकर टीका लगवा लिया। एंट्री करने की बात कहने पर पता चला वह कोविड का टीका लगवाने आया था। बहरहाल एआरवी लगने से किसी तरह से नुकसान नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-

बरेली: पद्मावत एक्सप्रेस के कोच में आग लगने से दहशत में आये यात्री

संबंधित समाचार