बाराबंकी: ईद की तैयारियों को लेकर गुलजार हुए बाजार, खरीदारी के लिए उमड़े लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। लगभग एक महीने रोजा रखने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग ईद के त्योहार की तैयारियों में जुट गए हैं। शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद अब लोगों का अनुमान है दो से तीन दिन के भीतर चांद दिखाई पड़ सकता है। मुस्लिम समुदाय के लोगों में ईद की खरीदारी को लेकर खासा उत्साह …

बाराबंकी। लगभग एक महीने रोजा रखने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग ईद के त्योहार की तैयारियों में जुट गए हैं। शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद अब लोगों का अनुमान है दो से तीन दिन के भीतर चांद दिखाई पड़ सकता है। मुस्लिम समुदाय के लोगों में ईद की खरीदारी को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। नेवलेट चौराहे से लेकर दर्पण तक बाजार ईद के रंग में रंगा है। शहर के निबलेट चौराहे के पास ईद होने से हफ्ते भर पहले से तैयारी शुरू है।

यही हाल घंटाघर से दर्पण बाजार का है। इबादतें , तिलावते, रहमत और बरकत का पाक महीना ईद की खुशियों के साथ पूरा होने वाला है। नेवलेट चौराहा जामा मस्जिद और दर्पण बाजार मे लोगों ने ईद से पहले खरीदारीयों को अंतिम रूप दिया। कटरा, दर्पण ,घोसियाना, रसूल पुर, मुस्लिम आबादी का बड़ा तबका मेहनतकश है। घंटाघर रोड से दर्पण तक लगी फुटपाथ की दुकाने अमीर हो या गरीब सबकी खुशियां सुनिश्चित करने के इंतजाम से लैस दिखी।

चाहे कोई निम्न वर्ग का व्यक्ति हो या उच्च वर्ग का कुर्ता, पजामा, जूते, चप्पल टोपी सलवार, कुर्ता, महिलाओं के मेकअप के सामान सहित तरह-तरह के हिजाब , दुपट्टा दुकानों में ढूंढने में मशगूल हैं। कई किस्म की फेनी ,पीली, सफेद, भूरी बस दूध में डालते ही भूल जाने वाली पेशियों के साथ बाराबंकी की मिठास से जैसे बाजार महक उठा है। बाजार में खूबसूरत गोटे और कसीदाकारी मैं सजे हिजाब रंग बिरंगी टोपियां कई तरह के इत्र कुर्ता पजामा या कपड़े खरीदते लोग नजर आए व्यापारी और खरीदार दोनों में ही उत्साह देखते बन रहा।

ईद में बनने वाले सिंवई और उसमें डालें जाने वाली वस्तुओं की कीमत

सिंवई—120 रूपये किग्रा
लच्छा–160- रूपये किग्रा
काजू–800 रूपये किग्रा
बादाम–800 रूपये किग्रा
चीनी–40 रूपये किग्रा
खोवा -350 रूपए किग्रा

रमजान और ईद में मंहगे हुए खाद्य पदार्थ

इस बार के ईद में जो सिंवई पिछली ईद में रूपये70 की थी उसके दाम बढ़कर रूपये120 हो गए हैं। तो वहीं खजूर के दाम भी रूपये20 महंगे हुए हैं। तेरी त्रिमाल खुल्चा जो रूपये15 का था उसके रेट बढ़ कर रूपये12 हो गए हैं। तो वही जो लच्छा 120 रूपये का था उसके दाम बढ़ कर 160 रूपये हो गये।120 रूपये में बिकने वाली खारी अब 160 की बाजारों में बिक रही ।

यह भी पढ़ें:-Eid 2022: अगर आपको भी ईद की पार्टी में दिखना है स्टाइलिश और ट्रेंडी, तो ट्राई करें यह Beautiful Outfits

संबंधित समाचार