बरेली: गन्ना मंत्री ने घर पहुंचकर वीरेंद्र अटल को सम्मानित किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गन्ना एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय गंगवार ने मॉडल टाउन स्थित वीरेंद्र कुमार अटल के निवास पर पहुंचकर उनको सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं की त्याग तपस्या के कारण ही भाजपा आज केंद्र और अनेक प्रदेशों की सत्ता पर काबिज होकर जनता की सेवा कर रही है। पुराने कार्यकर्ताओं का …

बरेली, अमृत विचार। गन्ना एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय गंगवार ने मॉडल टाउन स्थित वीरेंद्र कुमार अटल के निवास पर पहुंचकर उनको सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं की त्याग तपस्या के कारण ही भाजपा आज केंद्र और अनेक प्रदेशों की सत्ता पर काबिज होकर जनता की सेवा कर रही है।

पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान कर हम स्वयं को गौरव का पात्र मानते हैं। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार अटल ने कहा कि पार्टी के विस्तार के लिए युवा वर्ग को जोड़ना आवश्यक है, लेकिन पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाना उससे भी आवश्यक है। इस मौके पर सुबोध अग्रवाल, जनक राज अरोरा, तिलक राज, शीतल गुलाटी, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: स्मैक तस्कर से कंधा मिलाकर चलने वाले दरोगा लाइन हाजिर

संबंधित समाचार