सुल्तानपुर में उप मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर मचा हड़कंप, रातों-रात चाक चौबंद हुई अस्पताल की व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आगमन की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। डिप्टी सीएम के आगमन से पहले जिला अस्पताल की व्यवस्था चाक चौबंद की गई। साफ सफाई के साथ स्ट्रेचर, व्हीलचेयर की व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। दरसअल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शनिवार को वाराणसी के एक …

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आगमन की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। डिप्टी सीएम के आगमन से पहले जिला अस्पताल की व्यवस्था चाक चौबंद की गई। साफ सफाई के साथ स्ट्रेचर, व्हीलचेयर की व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है।

दरसअल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शनिवार को वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर थे। वहां सो वो रात में लखनऊ वापसी कर रहे थे। इस दौरान सुल्तानपुर जिला प्रशासन को कही से यह भनक लग गई कि डिप्टी सीएम सुल्तानपुर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। बस फिर क्या था इमरजेंसी में वो सारी सुविधाएं मिनटो में उपलब्ध हो गई जो महीनों से नदारद थी।

इमरजेंसी में चाक चौबंद की गई व्यवस्था

रात करीब 10 बजे के आसपास जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने डेरा डाल रखा था। इमरजेंसी के अंदर झाड़-पोछ शुरू हो गई। यहां से लेकर वार्डों में रातों रात झाडू चलने लगा। कूड़ा-करकट वार्डों से बाहर निकाला जाने लगा। यही नहीं ऑक्सीजन प्लांट की भी साफ सफाई की गई। इसके अलावा इमरजेंसी में स्ट्रेचर, ट्राई साइकिल से लेकर मूलभूत सभी उपकरण आनन-फानन में लाए जाने लगे।

मरीजों के लिए अतिरिक्त कुर्सियां आदि भी यहां मुहैया कराई गई। सभी अमला चाक चौबंद में लगा रहा। आम दिनों में दलालों की जो एंबुलेंस हॉस्पिटल में कैंपस में होती थी उन्हें बाहर कराया गया। लेकिन जब घंटे भर बाद यह जानकारी हुई कि डिप्टी सीएम का काफिला शहर के पयागीपुर से लखनऊ के लिए निकल गया तो सभी ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें:-उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों से कहा- अस्पताल में साहब बनकर न बैठे… बल्कि मरीजों की सेवा करें

संबंधित समाचार