अयोध्या: झूठी सूचना पर आधी रात हलकान रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अभी अयोध्या का शौहार्द बिगाड़ने वाले चार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी ही थी कि शनिवार देर रात एक बजे के बाद पुलिस को फ़ोन कर किसी ने बताया कि मस्जिद के बाहर फिर से आपत्तिजनक चीजें फेंकी गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी टीम के साथ मौके पर …

अयोध्या। अभी अयोध्या का शौहार्द बिगाड़ने वाले चार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी ही थी कि शनिवार देर रात एक बजे के बाद पुलिस को फ़ोन कर किसी ने बताया कि मस्जिद के बाहर फिर से आपत्तिजनक चीजें फेंकी गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक छानबीन करने के बाद मौके से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस अब फ़ोन कर दहशत फैलाने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 1:18 पर पुलिस को 112 नंबर पर फोन कर बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के घंटाघर चौक स्थित टाटशाह मस्जिद के पास आपत्तिजनक वस्तु फेंकी गयी है। सूचना पर पीआरवी 0938 व स्थानीय पुलिस मौके पहुंची। जहां उन्होंने जांच पड़ताल की, लेकिन वहां पर ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। पुलिस प्रशासन की ओर से मस्जिद के सामने एहतियातन अतिरिक्त पुलिस के जवान लगाए गए हैं। पुलिस भ्रामक व झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें। गौरतलब है कि नगर की टाटशाह समेत तीन मस्जिदों के बाहर आरोपियों ने आपत्तिजनक चीजें फेंकी थीं। मामले के 24 घंटे ही बीते थे कि पुलिस ने हिन्दू योद्धा संगठन के जिला प्रमुख व घटना के सूत्रधार समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बाकी चार की तलाशमें पुलिस की चार टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पढ़ें-वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद के ज्वाइंट सेक्रेटरी के बयान पर मचा बवाल, कहा- सर्वे के लिए किसी भी गैर मुस्लिम को मस्जिद में घुसने नहीं दूंगा

संबंधित समाचार