IPL 2022 : एमएस धोनी फिर बने CSK के कप्तान, बीच टूर्नामेंट में रवींद्र जडेजा ने छोड़ी कमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बन गए हैं। रवींद्र जडेजा ने टूर्नामेंट के बीच में ही कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर इसका ऐलान किया। Jadeja to handover CSK captaincy back to MS Dhoni:Ravindra Jadeja has …

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बन गए हैं। रवींद्र जडेजा ने टूर्नामेंट के बीच में ही कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर इसका ऐलान किया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को जारी किए गए बयान में कहा, रवींद्र जडेजा ने अपने गेम पर फोकस करने के लिए एमएस धोनी से चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने की अपील की है। एमएस धोनी ने टीम के हित में ये अपील स्वीकारी है और खुद कप्तानी संभालने का फैसला लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला रविवार यानी 1 मई को है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जब चेन्नई सुपर किंग्स मैदान में उतरेगी, तब महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की कमान संभालेंगे।

धोनी दूसरे सबसे सफल कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं, उन्होंने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चेन्नई के लिए चार बार खिताब जीते हैं। उनका जीत प्रतिशत भी गजब है। धोनी की अगुआई में यैलो आर्मी ने 121 मैच जीते हैं।

अब कोहली भी संभालें कमान-फैंस
धोनी के कप्तान बनने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस विराट कोहली को भी अपनी टीम की कप्तानी करते हुए देखना चाहते हैं। गौरतलब है कि विराट कोहली ने आईपीएल 2021 के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद मौजूदा सीजन में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस आरसीबी की कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें : IPL 2022, RR vs MI : रविचंद्रन अश्विन की वाइफ प्रीति ने जीता दिल, रोहित शर्मा के आउट होने पर रितिका को लगाया गले

संबंधित समाचार