मुरादाबाद : शौक पूरा करने के लिए की थी लूट, पांच गिरफ्तार
मुरादाबाद,अमृत विचार। दो दिन पूर्व आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिक को लूटने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूट की पूरी रकम के साथ ही पांच मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। आरोपियों ने ईद का त्योहार मनाने के लिए लूट की घटना …
मुरादाबाद,अमृत विचार। दो दिन पूर्व आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिक को लूटने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूट की पूरी रकम के साथ ही पांच मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। आरोपियों ने ईद का त्योहार मनाने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस को आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।
रविवार को पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि 29 अप्रैल की रात सवा 12 बजे महमूदपुर माफी गांव निवासी मुहम्मद उमर से बदमाशों ने नगदी से भरा थैला लूट लिया था। मुहम्मद उमर आइसक्रीम फैक्ट्री का संचालन करते हैं। घटना के समय वह फैक्ट्री में काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। फैक्ट्री से 100 कदम की दूरी पर तीन युवक उनका रुपयों से भरा थैला छीन कर भाग गए थे। पीड़ित की तहरीर पर मैनाठेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से जांच शुरू हुई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में फैक्ट्री में काम करने वाले फरमान ने बताया कि वह हाईस्कूल पास है। छह माह से वह फैक्ट्री में काम कर रहा है। ईद को देखते हुए उसने अपने चार साथियों महमूदपुर माफी निवासी मिजाज, मैनाठेर निवासी रियाज, महमूदपुर माफी निवासी शारिक और मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव डींगरपुर निवासी अरबाज के साथ मिलकर फैक्ट्री मालिक को लूटने की योजना बनाई थी। फरमान ने ही अरबाज को फोन करके मुहम्मद उमर की फैक्ट्री से निकलने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसके अन्य साथियों ने रास्ते में मुहम्मद उमर को रोका और उसके पास मौजूद रुपयों से भरा थैला लूट कर भाग गए थे। मैनाठेर थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि फैक्ट्री मालिक ने 25-30 हजार रुपये लूट की तहरीर दी थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने केवल दस हजार सात सौ रुपये ही लूटे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की पूरी रकम, चार मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत पेश करने के बाद रविवार को जेल भेज दिया।
शौक पूरा करने के लिए की दिया था लूट को अंजाम
पकड़े गए आरोपी युवा और पढ़े-लिखे हैं। इनमें से एक आरोपी अरबाज बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह दिल्ली रोड स्थित एक निजी विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहा है। घटना में शामिल अन्य आरोपी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पास करने के बाद अलग-अलग जगह काम करते हैं। सभी आरोपी एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। वहीं जिस फैक्ट्री मालिक को लूटा वह भी उनके पड़ोस में रहता है। घटना का पर्दाफाश होने से पहले ही पीड़ित परिवार ने पुलिस से समझौता करने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपियों की संलिप्तता के साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने समझौता मानने से इनकार कर दिया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : महिला ने भूसे में दबाए जेवर, पति ने बेच दिया भूसा
