जालंधर में विशेष अभियान दल के कमांडो तैनात

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर में सुरक्षा को और पुख्ता करते हुए पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह तूर ने रविवार को शहर में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की कंपनियों को तैनात कर दिया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य अपराध के खिलाफ अधिक निगरानी सुनिश्चित करना और हर कीमत पर कानून व्यवस्था बनाए …

जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर में सुरक्षा को और पुख्ता करते हुए पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह तूर ने रविवार को शहर में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की कंपनियों को तैनात कर दिया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य अपराध के खिलाफ अधिक निगरानी सुनिश्चित करना और हर कीमत पर कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस शहर के लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए शहर में इन विशेष रूप से प्रशिक्षित और हाई-टेक कमांडो को तैनात करके शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जो नियमित रूप से शहर के संवेदनशील क्षेत्रों की जाँच कर रहे हैं।

श्री तूर ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और यदि कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अधिकारियों को सख्ती से अवगत करा दिया गया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस आयुक्त ने दोहराया कि पूरे शहर में प्रभावी नाकाबंदी और गश्त के लिए कमिश्नरी कार्यालयों और पुलिस लाइंस से अतिरिक्त बल पहले ही प्रतिनियुक्त किया जा चुका है। इसी तरह, उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट के राजपत्रित अधिकारियों (जीओ) को रात 10 बजे तक शहर के क्षेत्र में रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों और अपराधियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए देर शाम और रात की ड्यूटी को सख्त किया गया है।

ये भी पढ़ें-

पटियाला हिंसा: मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना 4 दिन की पुलिस रिमांड पर, अब तक 6 गिरफ्तार

संबंधित समाचार