दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में आया सुधार, हॉस्पिटल से घर के लिए हुए रवाना

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की कल यानी 1 मई को तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके सेहत को लेकर अब अपडेट सामने आ रहा है। अब उनकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया दिया गया है। जानकारी …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की कल यानी 1 मई को तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके सेहत को लेकर अब अपडेट सामने आ रहा है। अब उनकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया दिया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि धर्मेंद्र की तबीयत इन दिनों काफी खराब रहती है। अभी हाल में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें वो सहारा लेकर चलते हुए दिखे थे। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी तबीयत खराब है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तो चलिए पहले वो वीडियो देखते है।

धर्मेंद्र की उम्र अब 86 साल के पार हो गई है, इसके बीच उनकी तबीयत खराब होना फैंस को परेशान कर रहा है। इसी के चलते धर्मेंद्र ने अपने फैंस की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें वह अपनी सेहत की जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं।

पढ़ें- Anushka Sharma Photos: बर्थडे पर दिखा एक्ट्रेस का ब्लैक आउटफिट में ग्लैमरस अंदाज, फोटो देख फैंस बोले- बेहद खूबसूरत

संबंधित समाचार