Nawazuddin Siddiqui ने अपने बॉडीगार्ड को पीछे हटाकर फैंस के साथ क्लिक करवाए फोटोज, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ ही अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। वह काफी डाउन टू अर्थ हैं। उनमें अपनी थोड़ा सा भी घमंड नहीं हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इस स्वभाव का सबूत उनके नए वीडियो में साफ नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ ही अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। वह काफी डाउन टू अर्थ हैं। उनमें अपनी थोड़ा सा भी घमंड नहीं हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इस स्वभाव का सबूत उनके नए वीडियो में साफ नजर आ रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक वेन्यू से बाहर निकलते हैं तो उनके तमाम फैंस उनके साथ फोटो क्लिक करने के लिए आगे बढ़ते हैं तो उनके बॉडीगार्ड फैंस को रोकते हैं।

इस पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने बॉडीगार्ड का दूर करते हुए अपने फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उनकी तारीफ करने में पीछे नहीं हट रहे हैं।

पढ़ें- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Killi Paul पर हुआ चाकू से हमला, स्टोरी शेयर कर दी जानकारी

संबंधित समाचार