कानपुर: एनिमल किंगडम थीम पार्क में हुआ परिवर्तित, बच्चों को रिझाएंगे टायर के बने जानवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। शहर के प्रसिद्ध कारगिल पार्क में टायर के बने भालू, चिम्पैंजी, मगरमच्छ और अन्य जानवर नन्हे मुन्नों को रिझाएंगे। उन्हें पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाएंगे। इसको आईआईटी की इंक्यूबेट कंपनी ने एनिमल किंगडम थीम पार्क में डिजाइन किया गया है। यहां जानवरों की कलाकृतियों को के साथ ही पार्क की सजावट हुई हैं। सोमवार को मंडलायुक्त …

कानपुर। शहर के प्रसिद्ध कारगिल पार्क में टायर के बने भालू, चिम्पैंजी, मगरमच्छ और अन्य जानवर नन्हे मुन्नों को रिझाएंगे। उन्हें पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाएंगे। इसको आईआईटी की इंक्यूबेट कंपनी ने एनिमल किंगडम थीम पार्क में डिजाइन किया गया है। यहां जानवरों की कलाकृतियों को के साथ ही पार्क की सजावट हुई हैं।

सोमवार को मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने पार्क का उदघाटन किया। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो.अभय करंदीकर पत्नी के साथ मौजूद रहे। पार्क की खास बात यह है कि यहां लगाई गई सभी कलाकृतियां खराब और बेकार हो चुके टायरों से बनी है।

एनीमल किंगडम बनने वाली वैशाली बियानी ने बताया कि कंपनी खराब टायरों से कुर्सी, मेज, फर्नीचर व अन्य सजावटी सामान बनाती है। बचने वाले वेस्ट को रिसाइकल करने में पर्यावरण प्रदूषण होता है।

बची हुई वस्तुओं से कंपनी ने कलाकृतियां बनाना शुरू किया, जिसे पार्क और स्कूलों में लगाया जा रहा है। डॉ. राजशेखर ने कहा कि राज्य में पहली बार एक टायर पार्क बना है। इस तरह के प्रयासों से वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

पढ़ें- COVID-19 : डिज्नी ने शंघाई में अपना थीम पार्क किया बंद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म