Mithun Chakraborty हॉस्पिटल में हुए एडमिट, बेटे ने ट्वीट कर दिया हेल्थ अपडेट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।  फोटो में एक्टर हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए हैं। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मिथुन को इस हालत में देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो रहे हैं। Get well soon Mithun Da ❤️তোমার দ্রুত আরোগ্য কামনা করি মিঠুন দা …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।  फोटो में एक्टर हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए हैं। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मिथुन को इस हालत में देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो रहे हैं।

मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने अब एक्टर की हेल्थ के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती को किडनी के स्टोन की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वायरल तस्वीर हॉस्पिटल की ही है, जिसमें वो बेहोशी की हालात में बेड पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब एक्टर की सेहत बिल्कुल ठीक है और उन्हें बेंगलुरु के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। वे बिल्कुल फिट और फाइन हैं।

मिथुन चक्रवर्ती का हेल्थ अपडेट सामने आने के बाद अब उनके लाखों फैंस ने राहत की सांस ली है। सभी लोग एक्टर से जल्दी से ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

पढ़ें- Anushka Sharma Photos: बर्थडे पर दिखा एक्ट्रेस का ब्लैक आउटफिट में ग्लैमरस अंदाज, फोटो देख फैंस बोले- बेहद खूबसूरत

संबंधित समाचार