बहराइच: ईद को लेकर मस्जिद और ईदगाह में हुई साफ सफाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। ईद को लेकर शहर के ईदगाह और मस्जिद में सोमवार को साफ सफाई कराया गया। साथ ईदगाह में नमाज के लिए तैयारियों को देखा गया। ईद पर्व मंगलवार को है। इसको लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। सोमवार को नगर पालिका परिषद बहराइच अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रेहान खां की देखरेख में शहर की …

बहराइच। ईद को लेकर शहर के ईदगाह और मस्जिद में सोमवार को साफ सफाई कराया गया। साथ ईदगाह में नमाज के लिए तैयारियों को देखा गया।

ईद पर्व मंगलवार को है। इसको लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। सोमवार को नगर पालिका परिषद बहराइच अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रेहान खां की देखरेख में शहर की मस्जिद मरकज़ी ईदगाह सलारगंज, ईदगाह दरगाह, बड़ी तकिया, छोटी तकिया, जामा मस्जिद का निरीक्षण कर साफ सफाई व रास्तों को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिये। उन्होने ने कर्मचारियों से कहा की आगामी आने वाले त्यौहार किसी तरह की कमी नही आनी चाहिये।

इस अवसर पर ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी,सफाई निरीक्षक अवनीश दुबे,सफाई नायक फईम, इकबाल, केके सक्सेना, उबैद अहमद, सभासद सज्जन आदि लोग मौजूद रहे।

पढ़ें-हरदोई: जन सेवा केंद्र में हुई 80 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार