पहाड़ी से लुड़का पत्थर कार पर गिरा, व्यापारी घायल, हल्द्वानी रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। खैरना बाजार के व्यापारी की कार पर पहाड़ी से बड़ा पत्थर आकर गिर गया। हादसे में व्यापारी घायल हो गया जबकि दो अन्य सवार बाल-बाल बच गए। वहीं, कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल व्यापारी को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। खैरना बाजार क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान …

गरमपानी, अमृत विचार। खैरना बाजार के व्यापारी की कार पर पहाड़ी से बड़ा पत्थर आकर गिर गया। हादसे में व्यापारी घायल हो गया जबकि दो अन्य सवार बाल-बाल बच गए। वहीं, कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल व्यापारी को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

खैरना बाजार क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाने वाले अनिल बुधलाकोटी खैरना से कार (यूके 04 एजी 3203) से अपने गांव खलाड़ गए हुए थे। रविवार सुबह वह अपने रिश्तेदार विपिन बुधलाकोटी और केशव दत्त को लेकर गांव से खैरना बाजार लौट रहे थे। सकदीना-तड़ी मार्ग पर पटोड़ी गांव के पास अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर उनकी कार पर आकर गिरा। एकाएक कार पर पत्थर गिरने से कार सवारों में हड़कंप मच गया। घटना में वाहन चला रहे अनिल भी चोटिल हो गए। अनिल ने सूजबूझ का परिचय देते हुए वाहन को रोक लिया। अनिल को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है।

संबंधित समाचार