बरेली: मामा की शादी में भांजे के पेट में लगी गोली

बरेली, अमृत विचार। रोक के बावजूद भी हर्ष फायरिंग की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। बारादरी में मामा की शादी में हर्ष फायरिंग में भांजे के गोली लग गई। गोली पेट में घुसी है, उसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संजय नगर निवासी गिरधारी …

बरेली, अमृत विचार। रोक के बावजूद भी हर्ष फायरिंग की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। बारादरी में मामा की शादी में हर्ष फायरिंग में भांजे के गोली लग गई। गोली पेट में घुसी है, उसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संजय नगर निवासी गिरधारी लाल ने बताया कि उसके रिश्तेदार की बारात रविवार को गंगापुर में आई थी।

वह पत्नी राजरानी और बेटे वरुण (15) के साथ वहां पर आए थे। बारात में डांस चल रहा था। दरवाजे पर पहुंचने से पहले किसी ने हर्ष फायरिंग करते हुए गोली चला दी। वह गोली वरुण के पेट में घुस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन पहले उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां तबीयत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका ऑपरेशन कर गोली को पेट से बाहर निकाला गया। अब भी किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: अक्षय तृतीया के दिन ही सतयुग और त्रेतायुग की हुई थी शुरुआत